अंबानी परिवार की हैं ये  अजब-गजब आदतें

अमीरी के नाम पर अंबानी परिवार का नाम ही याद आता है। नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी सहित अंबानी परिवार से जुड़ी कुछ आदतों के बारे में क्या जानते हैं आप?

नीता अंबानी देश की सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त महिलाओं में से एक हैं और ना सिर्फ उनके फैशन सेंस बल्कि उनके यूथफुल लुक्स की भी चर्चा होती रहती है। एक रिपोर्ट की मानें तो नीता अंबानी भले ही अपने कपड़े रिपीट करती हों, लेकिन उन्हें अपने जूते रिपीट करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।

नीता अंबानी नहीं रिपीट करती हैं जूते

अंबानी परिवार के बच्चों के बारे में अधिकतरयही कहा जाता था कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं और उनकी जगह छोटे अंबानी यानी अनील अंबानी का परिवार सोशल मीडिया पर एक्टिव है,लेकिन ऐसा नहीं है। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के सीक्रेट इंस्टाग्रामअकाउंट्स हैं।

सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट्स

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मेड फॉट ईच अदर कपल्स में से एक हैं और मुकेश हमेशा ये ध्यान रखते हैं कि हफ्ते का एक दिन तो वो अपने परिवार के साथ बिताएं। मुकेश अंबानी अपनी पत्नी के साथ डेट नाइट्स पर भी जाते हैं और इसके लिए वो लोग छुपकर स्ट्रीट फूड खाने भी चले जाते हैं।

मुकेश अंबानी और नीता की डेट नाइट्स

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी पीरामल अपनी पार्टीज के लिए जानी जाती हैं। 2018 में उनकी शादी को पार्टी ऑफ द इयर कार दे दिया गया था। वो कई फैशन डिजाइनर्स क्रिस्टियन लुबोटिन, सब्यसाची आदि के साथ पार्टी करती दिखती हैं।

ईशा अंबानी हैं पार्टी क्वीन

श्लोका मेहता इस कदर चाय की दीवानी हैं कि उन्होंने पूरे घर में एक अच्छा-खासा कलेक्शन तैयार कर रखा है। श्लोका मेहता के कलेक्शन के बारे में अंबानी परिवार के वायरल वीडियो में खुद नीता अंबानी ने बताया था। उन्होंने उस वायरल वीडियो में कहा था कि श्लोका के आने से पहले उन्हें पता ही नहीं था कि इतनी तरह की चाय हो सकती है।

श्लोका हैं चाय की दीवानी

नीता अंबानी के पास कई सारे महंगे बैग्स का कलेक्शन है और उनके पास एक बर्किन बैग भी है जिसमें 240 हीरे जड़े हुए हैं और 18 कैरेट गोल्ड की परत भी लगी है। ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज डॉट कॉम के मुताबिक हर्म्स हिमालया बर्किन बैग हैंडबैग कलेक्शन में सबसे अच्छा माना जाता है।

नीता अंबानी के बैग में जड़े हैं हीरे

अंबानी परिवार के पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वहीं, आज के समय में 230 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट में सफर करने वाली नीता अंबानी कभी बस में सफर करती थीं। मुकेश अंबानी ने नीता को कस्टम फिटिंग एअरबस - 319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44 वें बर्थडे पर दिया था।

नीता अंबानी के पास है खुद का प्राइवेट जेट

इसके अलावा, अंबानी परिवार के बेटों यानी आकाश और अनंत अंबानी के भी अलग-अलग शौक हैं, लेकिन उनके बारे में फिर कभी बताएंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर • जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।